• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Famous DJ Avichi dies
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 22 अप्रैल 2018 (10:11 IST)

मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में निधन - Famous DJ Avichi dies
नई दिल्ली। मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में असमय निधन हो गया। वह शुक्रवार को ओमान के मस्कट में मृत पाए गए थे।
 
अवीचि नाम से मशहूर स्वीडिश संगीतकार, डीजे, रीमिक्सर (रीमिक्स करने वाले) और रिकॉर्ड निर्माता का असली नाम टिम बर्गलिंग है। 
 
उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है बहरहाल, दो साल पहले स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने खुद को संगीत की दुनिया से अलग कर लिया था। टिम का जन्म आठ सितंबर 1989 को स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान की मौत