शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. disputed cartoon
Written By
Last Modified: ठाणे , गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (21:29 IST)

विवादित कार्टून छापने के आरोप में संपादक गिरफ्तार

विवादित कार्टून छापने के आरोप में संपादक गिरफ्तार - disputed cartoon
ठाणे। एक स्थानीय उर्दू दैनिक की संपादक को फ्रांसीसी साप्ताहिक पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ में मूल रूप से प्रकाशित पैगंबर मुहम्मद साहब का विवादित कार्टून अपने समाचार पत्र में फिर से छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर एसएम मुंधे ने कहा, ‘शिरीन दल्वी, जो ‘अवधनामा’ की संपादक हैं, को कल गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

उनके खिलाफ पैगंबर मुहम्मद का विवादित कार्टून फिर से छापकर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है।’’ दल्वी के समाचार पत्र के 17 जनवरी के अंक में वह कार्टून छपा था।
 
बाद में, नुशरत अली नामक एक व्यक्ति ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया और शिकायत दर्ज कराई कि अवधनामा ने वह विवादित कार्टून प्रकाशित किया, जिससे यहां धार्मिक भावना आहत हुई और विभिन्न समुदायों के बीच कटुता पैदा हुई।
 
मुंधे ने कहा, ‘मामले में जांच करने के बाद, हमने लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में पिछले हफ्ते दल्वी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दल्वी को कल हिरासत में लिया गया और बाद में जमानत मिल गई।’ (भाषा)