शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Digvijaysingh on Kejriwal
Written By
Last Modified: गुना , शनिवार, 28 मार्च 2015 (19:32 IST)

खाता न बही, केजरीवाल जो कहे सही-दिग्विजय

खाता न बही, केजरीवाल जो कहे सही-दिग्विजय - Digvijaysingh on Kejriwal
गुना। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी में अब वही रह पाएंगे, जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रखना चाहेंगे।
 
सिंह ने कहा, 'मैं तो पहले ही कहता था, ‘खाता न बही, केजरीवाल जो कहे सही’।' उन्होंने कहा, 'अब यह सही साबित हो गया है। आप में उदारवादी और धर्मनिरपेक्ष लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।'
 
केजरीवाल के स्टिंग ऑपरेशन, जिसमें केजरीवाल को पार्टी के कुछ नेताओं के लिए अपशब्दों का उपयोग करते सुना गया है, के संबंध में पूछने पर सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है, अब जनता ही देखे कि जिन्हें साफ सुथरे और पारदर्शी राजनीति के लिए विधानसभा में चुना था, अब वह कैसा आचरण कर रहे हैं।
 
राज्यसभा के सत्रावसान के बाद केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण विधेयक के लिए नया अध्यादेश लाए जाने संबंधी समाचारों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस देखेगी कि केन्द्र सरकार कैसा विधेयक या अध्यादेश लाती है, उसके मुताबिक ही पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी। (भाषा)