शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Digvijay Singh
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (16:55 IST)

दिग्विजय पर कटाक्ष, पहले पोता खिलाएंगे या बेटा...

दिग्विजय पर कटाक्ष, पहले पोता खिलाएंगे या बेटा... - Digvijay Singh
अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाली विश्व हिन्दू परिषद साध्वी प्राची ने इस बार कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय लोगों को बताएं कि वे पहले बेटा गोद में खिलाएंगे या पोता। 
 
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने हाल में टीवी एंकर अमृता से विवाह किया है और उसके कुछ समय पहले ही उनके बेटे का भी विवाह हुआ है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय को खुद के बारे में पहले फैसला लेना चाहिए।
 
साध्वी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  चुनाव आने पर राहुल की मां बेटे को समझा-बुझाकर विदेश भेज देती हैं क्योंकि उन्हें अपनी औकात का पता है। 
 
लालू के उस बयान पर भी प्राची ने निशाना साधा जिसमें राजद नेता ने कहा था कि मोदी अमेरिका में बिहार का सीएम ढूंढने गए हैं। उन्होंने कहा कि लालू चारा खाकर जेल गए थे और अपनी अनपढ़ पत्नी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था।