• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (15:09 IST)

दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना - Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

दोपहर के करीब धूलभरी आंधी या गरज के साथ छींटें पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। रविवार को 69 से 46 प्रतिशत तक आर्द्रता दर्ज की गई थी। (भाषा)