• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. condoms
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (17:16 IST)

रेडलाइट एरिया में मुफ्त में बांटे लाखों कंडोम

रेडलाइट एरिया में मुफ्त में बांटे लाखों कंडोम - condoms
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (डीएसएसीएस) ने राष्ट्रीय राजधानी के रेडलाइट एरिया जीबी रोड में मुफ्त 1.68 लाख कंडोम वितरित किए। महिला आयोग की ओर से इनकी उपलब्धता में संकट का मुद्दा उठाने के बाद सोसायटी ने यह कदम उठाया।
 
समूची दिल्ली में हर महीने करीब 12 लाख कंडोम की जरूरत होती है जिनमें सिर्फ जीबी रोड पर करीब 4 लाख कंडोम की जरूरत होती है। डीएसएसीएस को मई 2015 से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) से कंडोम की आपूर्ति नहीं हुई है। जीबी रोड में मौजूदा संकट के मद्देनजर डीएसएसीएस ने 1,68,008 कंडोम मुफ्त में मुहैया कराए हैं।
 
अतिरिक्त परियोजना निदेशक पीएस नैयर ने बताया कि इनमें से 1,00,800 कंडोम की आपूर्ति एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने और 62,208 की आपूर्ति रेकिट बेनकिसर कंपनी ने की। नाको से जब तक नियमित आपूर्ति नहीं होती तब तक हम अपने इन्हीं स्रोतों से और कंडोम लेने की प्रक्रिया में हैं। 
 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इससे पहले डीएसएसीएस से जीबी रोड पर कंडोम की मौजूदा आपूर्ति पर एक रिपोर्ट मांगी थी और उन्होंने रेडलाइट इलाकों में कंडोम आपूर्ति में बाधा आने के कारणों को जानने के लिए नाको को इस संबंध में पत्र लिखा था। (भाषा)