शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Yogi inaugurated schemes in Milkipur assembly constituency
Last Modified: अयोध्या , गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (23:26 IST)

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना - Chief Minister Yogi inaugurated schemes in Milkipur assembly constituency
Chief Minister Yogi inaugurated schemes in Milkipur assembly constituency : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 1000 करोड़ रुपए से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के लिए अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने एक सभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। दरअसल, बीते दिनों अखिलेश ने सीएम योगी पर परोक्ष रूप से हमला बोला था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 1000 करोड़ रुपए से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के लिए अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने जय श्रीराम के उद्घोष के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर तीखा प्रहार किया।
दरअसल, बीते दिनों अखिलेश ने सीएम योगी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा था 'मठाधीश और माफिया में कोई फर्क नहीं होता'। अखिलेश के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। अब सीएम योगी ने भी परोक्ष रूप से अखिलेश को निशाने पर लिया। मिल्कीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर आज समाजवादी पार्टी ही रही।

मुख्यमंत्री योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन है। 2017 के पहले बैरियर था। 2017 के पहले गरीबों का भोजन सपा के गुंडे ले जाते थे। जितने भी माफिया हैं वह सपा से जुड़े हुए थे। माफिया की सरकार चलती थी। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि बबुआ 10 बजे सोकर उठता था।
योगी ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान गरीब का भोजन लूटते थे, ज़मीन पर कब्ज़ा करते थे। जब इन पर कार्रवाई होगी तो सरगना तो परेशान होगा ही। अयोध्या में ज़मीन का कोई घोटाला नहीं हुआ। दीपोत्सव पर जब अयोध्या में दीप जलते हैं तो परेशानी सपा मुखिया और पाकिस्तान दोनों को होती है।
उन्‍होंने कहा कि इनको विवादित ढांचा प्यारा था जिसे रामभक्तों ने नेस्‍तनाबूद कर दिया। उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं। सपा का सारा कच्चा चिट्ठा सामने आएगा तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। अपराध में लिप्त जितने माफिया हैं, सब इनके चाचाजान थे। माफिया के सामने नाक रागड़ने वाला आज संत को माफिया कहता है।
ये भी पढ़ें
बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव