• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Blue Whale
Written By
Last Updated :अहमदाबाद , मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (10:11 IST)

ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था लड़का, माता-पिता ने उठाया यह कदम...

ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था लड़का, माता-पिता ने उठाया यह कदम... - Blue Whale
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को एक किशोर लड़के के माता-पिता ने ही उसे ब्लू व्हेल चैलेंज इंटरनेट खेलने के संदेह में पकड़ कर पुलिस के पास पहुंचा दिया।
 
क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने बताया कि यह राजस्थान का रहने वाला था। उसके माता पिता ने ही ब्लू वेल गेम खेलने के संदेह में उसकी सूचना अहमदाबाद पुलिस के साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर दी। पुलिस की इत्तिला पर राजस्थान पुलिस ने उसका पता लगाया तथा उसके माता-पिता के साथ उसे यहां साइबर सेल में पहुंचाया। दो दिनों तक उस बच्चे को मनोचिकित्सक के पास रखा गया।
 
उसके हाथ पर ब्लू व्हेल गेम का टैटू बना था। उसने बताया कि उसने ऐसे ही इंटरनेट पर इस खेल के टॉस्क पढ कर इसे खेलना शुरू कर दिया था। उसे किसी ने इस खेल का लिंक नहीं भेजा था।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात सरकार ने गत पांच सितंबर को ही इस खेल को प्रतिबंधित कर दिया था और इस जानलेवा खेल का लिंक भेजने वाले की जानकारी देने पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर रखी है।
 
अब उस लड़के को कथित तौर पर मनोचिकित्सक को दिखाया जा रहा है ताकि वह इस गेम को आगे न खेले और आत्महत्या का चरण कहे जाने वाले अंतिम चरण तक न पहुंच जाए। कुछ ही दिन पहले कच्छ जिले के मुंद्रा में कक्षा दस की एक छात्रा को भी ऐसे ही पकड़ा गया था। पुलिस हालांकि निजता के कारणों से इन मामलों में खासी गोपनीयता बरत रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
इस तरह सुलझा बंदर की सेल्फी से होने वाली कमाई का मामला...