शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP president Amit Shah
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (09:39 IST)

अमित शाह बोले- सरकार बनी तो गुंडे होंगे जेल में

अमित शाह बोले-  सरकार बनी तो गुंडे होंगे जेल में - BJP president Amit Shah
जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बरबाद करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा सरकार बनाने की दशा में बनने उनकी पार्टी सूबे के विकास में बाधक जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण का सफाया कर देगी और अपराधियों को उनके असल ठिकाने यानी हवालात भेजा जाएगा।
       
मडियाहूं विधानसभा के जमालापुर में अपना दल प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा, 'आपने सपा और बसपा को मौका दिया। कांग्रेस को मौका दिया। अब एक मौका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे।'
     
भाजपा सरकार बनने पर राज्य के 'कत्लखाने' बंद करने का ऐलान करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
यूनिवर्सिटी परिसरों में हिंसा के लिए 'उपद्रवकारी गठजोड़' जिम्मेदार: अरुण जेटली