शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP leader, BSP supremo Mayawati case
Written By
Last Modified: लखनऊ , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (19:28 IST)

अब भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा...

अब भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा... - BJP leader, BSP supremo Mayawati case
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती के बारे में भारतीय जनता पार्टी नेता दयाशंकर की गलतबयानी के बाद दोनों दलों में चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में एक और मामला जुड़ गया, जब 'बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में' नारे के साथ 23 जुलाई को प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिख लिया।
         
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदर्शन और जाम करने की अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से हजरतगंज और कैसरबाग थाने में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि पुलिस कानूनसम्मत काम करेगी। बसपा नेताओं ने बिना अनुमति के प्रदर्शन किया था तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया, अब भाजपा ने भी वही गलती की है तो इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया।
       
दोनों मामलों में विवेचना और कार्रवाई होगी। हाई प्रोफाइल इस प्रकरण की शुरुआत भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के 19 जुलाई को मऊ में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से शुरू हुई। (वार्ता)