शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP government in Manipur
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 15 मार्च 2017 (09:04 IST)

मणिपुर में पहली बार भाजपा सरकार...

मणिपुर में पहली बार भाजपा सरकार... - BJP government in Manipur
नई दिल्ली। मणिपुर ने भाजपा नेता एन बिरेन सिंह आज दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मणिपुर में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हो जाएगा। 
 
राज्यपाल नज़मा हेपतुल्ला आज आज दोपहर एक बजे राजभवन में भाजपा विधायक दल के नेता एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
 
साठ सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 32 विधायक हैं। भाजपा ने राज्य में 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि उसके पास नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा भाजपा को एक एलजेपी विधायक और दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।
 
गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, कुछ मतों की कमी से वह सरकार बनाने का जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
ये भी पढ़ें
आतंकवादियों को पाल रहा है पाकिस्तान :अंसारी