शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bihar news cm nitish kumar announce rcp singh new-jdu national president
Written By
Last Modified: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (17:07 IST)

नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को बनाया JDU का नया अध्यक्ष

Bihar
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नया अध्यक्ष चुना गया।
 
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुमार ने शीर्ष पद के लिए सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका अन्य सदस्यों ने अनुमोदन किया।
 
मुख्यमंत्री को 2019 में तीन वर्षों के लिए जद (यू) का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा के सदस्य सिंह के लिए यह पद छोड़ दिया। सिंह पहले नौकरशाह थे, जो बाद में नेता बने और क्षेत्रीय दल के अब तक वे महासचिव थे।
 
अरुणाचल प्रदेश में जद (यू) के सात विधायकों में से 6 भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद पार्टी देश की राजनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अखिलेश ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर लगाए आरोप, भाजपा ने किया पलटवार