• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Azam Khan, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party controversy
Written By
Last Modified: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (22:42 IST)

आजम ने सपा विवाद के लिए 'बाहरी व्यक्ति' को ठहराया दोषी

आजम ने सपा विवाद के लिए 'बाहरी व्यक्ति' को ठहराया दोषी - Azam Khan, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party controversy
रामपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव और चार अन्य मंत्रियों को अपनी कैबिनेट से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद ही सपा नेता आजम खान ने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए 'एक बाहरी व्यक्ति' को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा कि यह एक बाहरी व्यक्ति के कारण हो रहा है जो सत्तारुढ़ पार्टी के परिवार में प्रवेश कर गया है तथा मैं अपने सहयोगियों को उस व्यक्ति की पार्टी में नुकसानदेह मौजूदगी के बारे में बताता रहा हूं। अगर गंभीर कार्रवाई की गई होती तो नुकसान से बचा जा सकता था। 
 
सपा के महासचिव आजम खान ने मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई को 'देर से लेकिन अपरिहार्य' बताया। गत में अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे आजम खान पार्टी के हालिया घटनाक्रम पर चुप ही थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
चीन को लगा झटका, भारतीय बाजार से चीनी 'गॉड फिगर' गायब