शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. attack on Keral BJP office
Written By
Last Modified: तिरुवनंतपुरम , शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (09:52 IST)

केरल में भाजपा कार्यालय पर हमला

केरल में भाजपा कार्यालय पर हमला - attack on Keral BJP office
तिरुवनंतपुरम। भाजपा राज्य कार्यालय पर शुक्रवार तड़के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।
 
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें कार्यालय परिसर में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस
संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानोम राजशेखरन घटना के वक्त कार्यालय में ही थे। उनकी कार समेत कुल छह कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। (भाषा)