शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Arvind Kejriwal,
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , शुक्रवार, 6 मार्च 2015 (23:33 IST)

अरविंद केजरीवाल की प्राकृतिक चिकित्सा जारी

अरविंद केजरीवाल की प्राकृतिक चिकित्सा जारी - Arvind Kejriwal,
बेंगलुरु। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का आज यहां के एक प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में लगातार दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा।
46 वर्षीय आप नेता जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में 10 दिनों के लिए भर्ती हुए हैं। केजरीवाल लंबे समय से खांसी से परेशान हैं। इसके अलावा उनका शर्करा स्तर भी अनियंत्रित हो गया था।
 
संस्थान की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीना नंदकुमार ने कहा कि सभी इलाज पूर्व कार्यक्रम के तहत चल रहा है और उन्हें कुछ मसाज दिए गए हैं। उनका आज कुछ और इलाज भी किया गया। उन्होंने कहा कि रक्त की जांच आज की गई और इसकी रिपोर्ट कल आएगी।
 
एक सौ एकड़ में फैले इस संस्थान में ‘‘नेस्ट’’ कहे जाने वाले निवास में केजरीवाल रह रहे हैं। इसमें दो शयनकक्ष, एक हॉल और एक इलाज कक्ष है।
 
संस्थान के चार डॉक्टर केजरीवाल की निगरानी कर रहे हैं। इसमें एक एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ, एक फीजियोथिरेपिस्ट और एक योग विशेषज्ञ शामिल हैं। (भाषा)