शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amarawati
Written By
Last Modified: हैदराबाद , गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (08:11 IST)

अमरावती होगी आंध्रप्रदेश की राजधानी

अमरावती होगी आंध्रप्रदेश की राजधानी - Amarawati
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य की नई राजधानी का नाम अमरावती रखने का फैसला किया। यह विजयवाड़ा-गुंटुर क्षेत्र में बन रही है। 
 
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने इस संबंध में यहां प्रस्ताव पारित किया। नायडू ने बताया कि अमरावती शहर गुंटुर जिले में स्थित है और इसकी ऐतिहासिकता, अध्यात्म और पौराणिक महत्व को देखते हुए राजधानी के रूप में इसका नाम लिया गया।
 
मुख्यमंत्री ने पुराणों का हवाला देते हुए कहा कि यह देवताओं के राजा इंद्र का शहर है।
 
कृष्णा नदी के किनारे स्थित अमरावती का नाम गांव में भगवान अमरेश्वर के नाम पर पड़ा। इसे दक्षिण के काशी के नाम से भी जाना जाता है। 400 साल तक यह सातवाहनों की राजधानी रही। (भाषा)