• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Air India flight delayed for 7 hours, Passengers Left Stranded at Mumbai Airport
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (11:20 IST)

सात घंटे लेट हुआ विमान, मुंबई हवाईअड्डे पर हंगामा

सात घंटे लेट हुआ विमान, मुंबई हवाईअड्डे पर हंगामा - Air India flight delayed for 7 hours, Passengers Left Stranded at Mumbai Airport
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान को उड़ान भरने में शनिवार को करीब सात घंटे की देरी हुई जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
 
हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि एआई 031 विमान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए 01:35 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन करीब सात घंटे की देरी के बाद विमान ने 08:20 बजे उड़ान भरी। बोइंग 777 विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे।
 
सूत्रों ने कहा कि पहले विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई। फिर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण विमान को और देरी हुई। जब वह सुबह तक उड़ान नहीं भर सका तो गुस्साए यात्रियों ने बोर्डिंग क्षेत्र में हंगामा किया और कर्मचारियों को अन्य विमानों का संचालन करने से रोकने की कोशिश की। सूत्र ने बताया कि यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी।
 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) पायलटों और केबिन क्रू के ड्यूटी के घंटों का नियमन करता है उन्हें उड़ान के निर्धारित घंटों के अलावा विमान का संचालन करने से रोक दिया जाता है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु में चक्रवात ओखी से तबाही, पलानीस्वामी से क्या बोले मोदी...