• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actor pratish vora two year old daughter dies after swallowing toy
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 मई 2019 (10:24 IST)

खेलते-खेलते खिलौना निगल गई बच्ची, टीवी एक्टर की दो साल की बेटी की मौत

Actor pratish vora
टीवी एक्टर प्रतीश वोरा की 2 साल की बेटी खेलते खेलते एक खिलौना निगल गई। हादसे में बुधवार को उसकी मौत हो गई।

बेटी के निधन की जानकारी खुद प्रतीश ने सोशल मीडिया पर दी है। मासूम का अंतिम संस्कार राजकोट में किया गया। इस खबर के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीश की बेटी एक खिलौने के साथ खेल रही थी। इसी बीच खेलते-खेलते वो गलती से उस खिलौने को निगल गई। जल्दी-जल्दी बच्ची के मुंह से उस खिलौने को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बच्ची का अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी पर TIME का विवादास्पद कवर, लिखा- 'डिवाइडर इन चीफ'