• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 62 year old man blew up his wife as a 'human bomb'
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (13:46 IST)

62 साल के बुजुर्ग ने 'मानव बम' बन पत्नी को ही उड़ा दिया, दोनों की मौत

62 साल के बुजुर्ग ने 'मानव बम' बन पत्नी को ही उड़ा दिया, दोनों की मौत - 62 year old man blew up his wife as a 'human bomb'
आइजॉल। मिजोरम के लुंगलेई शहर में मंगलवार की दोपहर में हुए एक बम धमाके से हड़कंप मच गया। दरअसल, 62 साल के एक बुजुर्ग ने खुद को और अपनी पूर्व पत्नी को बम से उड़ा लिया। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी मतभेद का बताया जा रहा है। 
 
यह इलाका म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे लुंगलेई शहर का है। धमाके की खबर सुनकर सुरक्षाबल भी अलर्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों ही बुजुर्ग हैं। धमाके के बाद पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने विस्फोट के लिए जिलेटिन का प्रयोग किया था। 
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 62 साल के रोहमिन्गलियाना के तौर पर हुई है। महिला (61) का नाम तलांग थियांगलिमि बताया गया है। आरोपी महिला का दूसरा पति था। दोनों ही एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। एक महीने ही दोनों का तलाक हुआ था। घटना चन्मारी लेंग स्थित मार्केट एरिया की है, जहां बुजुर्ग महिला सब्जी की दुकान लगाती थी। उसकी बेटी भी पास में ही एक अलग स्टाल लगाती थी।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रोहमिंगलियाना ने दुकान पर आकर महिला से एक लोकल सिगरेट रोल कर देने को कहा। इस पर महिला ने आपत्ति जताई। आरोपी ने कुछ समय बाद सिगरेट जलाई और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता वह अपनी पूर्व पत्नी से लिपट गया और धमाका हो गया। 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मिली लखीमपुर जाने की अनुमति