शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 109 girl students fell ill after eating food in Maharashtra
Written By
Last Modified: गढ़चिरौली , गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (23:36 IST)

महाराष्ट्र में भोजन के बाद 109 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

महाराष्ट्र में भोजन के बाद 109 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती - 109 girl students fell ill after eating food in Maharashtra
09 girl students fell ill after eating food : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में 100 से अधिक छात्राएं अपने आवासीय विद्यालय में दोपहर का भोजन करने के बाद बीमार पड़ गईं, उन्हें उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट दर्द एवं सिरदर्द की भी शिकायत की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को जिले के धनोरा तालुका के सोडे गांव स्थित एक 'आश्रम शाला' (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में हुई।
 
गढ़चिरौली जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते ने कहा, बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल में छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया गया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट दर्द एवं सिरदर्द की भी शिकायत की।
 
उन्होंने कहा, कुल 109 छात्राओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, उनमें से 40 को गढ़चिरौली के सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि 69 अन्य का धनोरा ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
खंडाते ने कहा कि वे सभी छात्राएं अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस आश्रम विद्यालय में 350 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि भोजन एवं पानी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour