• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Hariyali Amavasya ko kya karen
Written By

हरियाली अमावस्या : क्या करें इस दिन, 6 काम की बातें

Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस पर पीपल के वृक्ष की पूजा एवं फेरे किए जाते हैं तथा मालपूए का भोग बनाकर चढ़ाए जाने की शुभ परंपरा है। हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का अधिक महत्व है। 
 
1. इस दिन स्नानादि करने के पश्तात पीपल अथवा तुलसी के वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा करें। 
 
2. भूखे और गरीब लोगों को दान-पुण्य के रूप में कुछ भेंट दें। 
3 . यदि आप सर्पदोष, शनि की दशा और प्रकोप व पितृपीड़ा से परेशान हो तो हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल और पुष्प चढ़ाएं।  
 
4. स्वच्छ पर्यावरण के लिए बरसों से आ रही प्रथा को निभाने के लिए एक पौधा जरुर लगाएं। 
 
5. वेदों के अनुसार आरोग्य प्राप्ति के लिए नीम का पेड़, सुख की प्राप्ति लिए तुलसी का पौधा, संतान प्राप्ति के लिए केले का वृक्ष और धन सम्पदा के लिए आंवले का पौधा लगाएं।
 
6. गेहूं, ज्वार, चना,मक्का, बाजरा की इस दिन प्रतीक स्वरूप कुछ भाग पर बुवाई करें। 

ये भी पढ़ें
नागपंचमी विशेष : दाल-बाटी और चटनी बनाने की आसान विधि