sundarkand
Fri, 14 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. akshay-trateeya 2016

12 पौराणिक तथ्य, जो बनाते हैं अक्षय तृतीया को खास...

akshay-trateeya 2016
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया यानी अखातीज स्वयंसिद्ध शुभ मुहूर्त माना गया है। आज के दिन लक्ष्मी की कृपा होती है। जानिए 12 ऐसी बातें जो इसे बनाती है विशेष...


 
*  आज ही के दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था।

*  महर्षि परशुराम का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

*  मां अन्नपूर्णा का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था

*  द्रोपदी को चीरहरण से कृष्ण ने आज ही के दिन बचाया था।

*  कृष्ण और सुदामा का मिलन आज ही के दिन हुआ था।

*  कुबेर को आज ही के दिन खजाना मिला था।

*  सतयुग और त्रेता युग का प्रारम्भ आज ही के दिन हुआ था।

*  ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण भी आज ही के दिन हुआ था।

*  प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बद्री नारायण जी के कपाट आज ही के दिन खोले जाते हैं।

*  बृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में केवल आज ही के दिन श्री विग्रह चरण के दर्शन होते है अन्यथा साल भर वो वस्त्र से ढंके रहते हैं।

*  इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था।

*  अक्षय तृतीया अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है कोई भी शुभ कार्य का प्रारंभ  किया जा सकता है। 


 
ये भी पढ़ें
आचार्य महाश्रमण : पंथ और ग्रंथ के भेद से ऊपर एक निराला 'संत'