Tue, 7 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. 2017 Hariyali Amavasya

सदा सुखी रहना है तो हरियाली अमावस्या पर जरूर लगाएं ये वृक्ष...

2017 Hariyali Amavasya
*  हरियाली अमावस्या पर कौन-सा वृक्ष लगाएं...
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है। माना जाता है कि पीपल ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण यानी भगवान विष्णु का वास है। इसीलिए श्रावण कृष्ण अमावस्या के दिन वृक्ष लगाने और उन्हें पूजने का महत्व बहुत अधिक माना गया है। 
अपनी कामना की सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर कौन-सा वृक्ष लगाएं, आइए जानें... 
 
धन-लक्ष्मी प्राप्ति : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।
 
संतान प्राप्ति : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगंधा। 
 
सुख प्राप्ति के लिए : नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष। 
 
सौभाग्य प्राप्ति : अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष। 
 
आरोग्य प्राप्ति : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी। 
 
आनंद प्राप्ति : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।
 
मेधा वृद्धि प्राप्ति : आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी। 

अत: हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण एवं पेड़ों का संरक्षण करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान उन्हें सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।