1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By ND

ऑस्ट्रेलिया में शाकाहार की अनोखी जिद

भारतीय दंपति
ND

ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय दंपति को शाकाहार के प्रति इतना लगाव कि उन्होंने लाखों डॉलर के अपने मकान का काम रुकवा दिया। पंकज और राधिका ओसवाल शाकाहार के समर्थक हैं। वे यहाँ अपना घर बना रहे हैं, जिसमें स्वीमिंग पूल भी है। परंतु वे नहीं चाहते कि उनका घर माँसाहारी श्रमिक बनाएँ। इसके कारण उन्होंने काम रुकवा दिया है। पति-पत्नी यहाँ पर शाकाहार व्यंजनों की फास्ट फूड चेन ओटारियन चलाते हैं।

उनका कहना है कि हमारा घर बनाने वाला यदि माँसाहार सेवन करता है तो वातावरण, आर्थिक और सामाजिक लिहाज से हमें दूषित कर रहा है। राधिका कहती हैं कि पहले तो हम धार्मिक कारणों से शाकाहार थे, लेकिन अब महसूस होता है कि यह एक बेहतर शैली है। पर दूसरी ओर इसका विरोध भी किया जा रहा है। जिस कंपनी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन कंस्ट्रक्शन यूनियन ने इनके काम का ठेका लिया है, वह कहती है कि देश में सभी को अपनी पसंद का भोजन करने का अधिकार है।

मीडिया के अनुसार यह जोड़ा 700 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर घर बनाने पर खर्च कर रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया के बड़े घरों में से एक होगा। जिस जगह यह बनाया जा रहा है, वह भी काफी महँगी है। यह घर 2011 में पूरा होना है, इसमें जिम्नेशियम, ब्यूटी सेलून, सत्रह कारों की पार्किंग की व्यवस्था और औसत से 10 गुना बड़ा स्वीमिंग पूल है।