• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
Written By राजेश पालवीया

कैसा रहेगा शुक्रवार का बाजार

कैसा रहेगा शुक्रवार का बाजार -
शुक्रवार को उम्मीद है कि बाजार बढ़त लेकर खुले। संभावना है कि शुक्रवार को निफ्टी अपने सामान्य स्तर से 20 से 35 अंक की बढ़त लेकर खुले। उम्मीद है कि निफ्टी 4945-4955 के स्तर पर ट्रेडिंग करे।

इसमें कोई शक नहीं कि शुक्रवार को भी भारतीय बाजार ग्लोबल मार्केट से प्रभावित रहेंगे। बुधवार को बाजार ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई थी और शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है।

यदि निफ्टी 5015 के स्तर के ऊपर बना रहा तो फिर बाजार में खरीदारी का माहौल बन सकता है और निफ्टी का स्तर 5050/5070 तक हो सकता है।

दूसरी तरफ निफ्टी को 4875/4845/4810 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है। यदि निफ्टी 4810 के स्तर से भी नीचे आया तो फिर हम इसमें 4770/4740/4700 के स्तर तक की और गिरावट देखेंगे।

प्रमुख स्टाक : शुक्रवार के बाजार में एलआईसी हाउसिंग, रिलायंस इंडिया, हिंडाल्को, कोटक बैंक, आरपीएल के शेयर धूम मचा सकते हैं।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।