शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शुक्रवार, 21 नवंबर 2008 (20:04 IST)

पुरोहित के लैपटॉप में कोई सबूत नहीं

पुरोहित के लैपटॉप में कोई सबूत नहीं -
मालेगाँव विस्फोट में मुख्य आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित के लैपटॉप की जाँच से पता चला है कि सेना के इस अधिकारी ने मुस्लिम विरोधी वेबसाइटों को काफी देखा है, लेकिन इससे कुछ सबूत हासिल नहीं हुआ।

जाँच कर रहे सूत्रों ने कहा कि पुरोहित की गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद सेना द्वारा सौंपे गए लैपटॉप की जाँच फोरेंसिक लैबोरेटरी में हुई, जिस दौरान जाँच एजेंसियों ने दावा किया कि वे अकसर मुस्लिम विरोधी एवं जेहादी वेबसाइट देखा करते थे।

लेकिन जाँचकर्ताओं को भगवा संगठन अभिनव भारत के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके कार्यकर्ता कथित तौर पर 29 सितंबर के मालेगाँव विस्फोट में शामिल थे और जाँच एजेंसियाँ उन्हें ढूँढ़ रही हैं। सूत्रों ने कहा कि इससे सवाल उठते हैं कि क्या कंप्यूटर से छेड़छाड़ की गई है।

जाँचकर्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि लैपटॉप को मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी से सेना के अधिकारियों ने क्यों हटाया, जहाँ लेफ्टिनेंट कर्नल भाषा की पढ़ाई कर रहे थे।

सेना इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है, जबकि इसके कुछ अधिकारियों ने कहा कि चूँकि पुरोहित सेना की खुफिया इकाई में पदस्थ थे इसलिए इस बात की संभावना है कि सेना से संबंधित खुफिया जानकारी के लिए उनके लैपटॉप को देखा गया हो, जो देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हो।