• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: पलक्कड़ (भाषा) , गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (15:05 IST)

पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता भारत

पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता भारत -
FILE
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा कि भारत किसी भी तरीके से पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता और वह उसके साथ अच्छे संबंध बनए रखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए जो 26/11 के बाद से तनाव में हैं।

थरूर ने कहा कि भारत पाकिस्तान को किसी भी तरीके से अस्थिर नहीं करना चाहता और वह उसके साथ अच्छे संबंध बनए रखना चाहता है।

अरूणाचल प्रदेश की दलाई लामा की यात्रा पर चीन की आपत्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य की यात्रा कर सकता है क्योंकि यह भारत का अंग है।