• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By ANI

सुनीता विलियम्स पर किताब

सुनीता विलियम्स पर किताब -
सुनीता विलियम्स। इस नाम को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अटलांटिस शटल से पृथ्वी पर पहुँचने के लिए बेताब भारतीय मूल की अमेरिकी निवासी सुनीता विलियम्स से जुड़ी हर बात पर आज विश्व की नजर टिकी है।

पर उनसे जुड़ी एक और खुशखबरी है, जो उनके आने की खुशी को दोगुनी करने के लिए पर्याप्त है। भारतीय प्रकाशक रूपा एंड कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर सुनीता पर एक किताब बाजार में लाई जा रही है, जिसमें सुनीता द्वारा लिखे गए कुछ पन्नों को भी शामिल किया जा रहा है।

इस किताब की खास बात यह है कि इसमें सुनीता के अंतरिक्ष से जुड़े अनुभवों के बारे में खुद सुनीता ने ही कुछ लिखा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस किताब में काफी कुछ नया मिलेगा।

आराधिका शर्मा और कैप्टन शेषधारी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का नाम ‘सुनीता विलियम्स अचीवर्स एक्स्ट्राऑर्डिनेयर’ है। इस किताब में सुनीता के के लेखों के अलाबा उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मिली जानकारी को भी शामिल किया गया है।

इतना ही नहीं, इस किताब में सुनीता और उनके परिवार के सदस्यों के चित्रों का खूबसूरत संकलन भी है।

तो अगर आपको उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जानने में दिलचस्पी है, तो अब ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।
पिता को सुनीता के लौटने का इंतजार
अटलांटिस की वापसी टली
सुनीता को आइसक्रीम पसंद
सुनीता के लिए देश भर में पूजा-अर्चना
सुनीता के साथ हैं गणेशजी और गीता
क्या है स्पेस शटल?
अटलांटिस : सफलता की ऊँची उड़ान