• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

महिंद्रा करेगी 250 लोगों की भर्ती

महिंद्रा करेगी 250 लोगों की भर्ती -
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सेकेंड हैंड कार कारोबार के लिए वर्ष 2015 तक 250 लोगों की भर्ती की योजना बनाई है। कंपनी का वर्ष 2014 तक एक लाख पुरानी कारें बेचने का लक्ष्य है।

कंपनी के अध्यक्ष (बाजार कारपोरेट सेवा) राजीव दुबे ने बताया कि पुरानी कारों की बेहद माँग है और हमारा 2014 तक हर साल एक लाख पुरानी कारें बेचने का लक्ष्य हासिल करने का इरादा है। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाकर दोगुनी करनी पड़ेगी।

कंपनी ‘फर्स्ट च्वाइस’ नाम से पुरानी कारों का कारोबार करती है। फिलहाल कंपनी के पास 250 कर्मचारी हैं। कंपनी ने वर्ष 2009-10 में 18,000 पुरानी कारें बेची थीं, जबकि इस वित्तवर्ष में कंपनी ने 36000 सेकेंड हैंड कारें बेचने की योजना बनाई है।

दुबे ने बताया कि पुरानी कार का कारोबार प्रतिसाल 15-18 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है। (भाषा)