रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
  6. दुबई में भारतीय बैंकों के 6500 करोड़
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 27 नवंबर 2009 (20:36 IST)

दुबई में भारतीय बैंकों के 6500 करोड़

Dubai World crisis | दुबई में भारतीय बैंकों के 6500 करोड़
दुबई में ऋण पुनर्भुगतान संकट के बीच भारतीय बैंकों ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशियाई शहर दुबई में उनका 5000 करोड़ रुपए से 6500 करोड़ रुपए के बीच धन लगा है।

हालाँकि बैंक इसे लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका कहना है कि इस घटनाक्रम का उनके तुलन-पत्र पर कोई खास असर नहीं होगा।

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित बैंकों ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में उनके खाते दुरुस्त हैं। संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि दुबई में उसका 5000 करोड़ रुपए धन लगा हुआ है।

वहीं, देश की सबसे बड़े बैंक एसबीआई का दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात में करीब 1500 करोड़ रुपए धन लगा हुआ है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएमडी एमडी माल्या ने कहा कि हमारे कुल ऋण खाते का केवल 7-8 फीसद पूरे खाड़ी क्षेत्र में है, जो करीब 10000 करोड़ रुपए है। ये खाते अच्छी तरह चल रहे हैं और बैंक के तुलन-पत्र पर कोई खास असर पड़ने की आशंका नहीं है। माल्या ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में कुल ऋण में दुबई की हिस्सेदारी करीब 5000 करोड़ रुपए है। (भाषा)