• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 16 अप्रैल 2014 (17:40 IST)

सेंसेक्स 208 अंक लुढ़का

सेंसेक्स 208 अंक लुढ़का -
FILE
मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी, पूंजीगत वस्तुओं तथा रीयल्टी कंपनियों के शेयरों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 208 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बजार में तीन दिन से लगातार गिरावट है।

बंबई शेयर बाजार का प्रतिष्ठित तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 207.70 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 22,277.23 अंक पर आ गया। इससे पिछले दो दिनों में यह कुल 230.40 अंक गिरा था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 57.80 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,675.30 अंक पर बंद हुआ। बाजार के लोगों के अनुसार मुद्रास्फीति बढ़ने से यह आशंका बढ़ी है कि रिजर्व बैंक प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को ऊंचा रख सकता है। इससे बिकवाली का दबाव बढ़ा है।

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के परिणामों की घोषणा से पहले भी निवेशक सतर्क थे। बंबई शेयर के 30 शेयरों में से 22 नुकसान में रहे। नुकसान में रहने वालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो तथा एनटीपीसी शामिल हैं। (भाषा)