शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मंगलवार, 26 मार्च 2013 (14:15 IST)

साइनाइड खाओ, भगवान खुद आकर बचाएंगे!

अंधविश्वास के चलते पांच लोगों की मौत

साइनाइड खाओ, भगवान खुद आकर बचाएंगे! -
जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले की गंगापुर सिटी मे सोमवार को एक अंधविश्वासी व्यक्ति ने साइनाइड मिला प्रसाद पूरे परिवार को खिला दिया। इस घटना मे पांच लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार कंचन राजपूत ने कल रात एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को साइनाइड मिला प्रसाद खिलाया था, जिसके बाद सबकी तबीयत खराब हो गई।

पुलिस को करीब ढाई बजे सूचना दी गई तथा गंभीर अवस्था में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कंचन राजपूत, उसकी पत्नी नीलम तथा भाई दीपसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कंचन की बेटी ड्रीमी तथा बेटे प्रद्युम्न की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कंचन के पिता महेन्द्रसिंह तथा मां भगवती देवी को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है। कंचन की भांजी लक्ष्मी ने बताया कि उसका मामा कंचन धार्मिक पूजा-पाठ में विश्वास रखता था तथा उसने यह भरोसा दिलाया था कि प्रसाद में साइनाइड खाने के बाद भी भगवान उन्हें साक्षात आकर बचा लेंगे। (वार्ता)