शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By WD

व्हाट्‍सएप करवा रहा है तलाक

व्हाट्‍सएप करवा रहा है तलाक -
FILE
व्हाट्‍सएप, फेसबुक जैसे सोशलमीडिया फीचर्स अब जीवन की परेशानियों को भी बढ़ा रहे हैं। इससे पति-पत्नी के पारिवारिक रिश्तो में दरारें आ रही हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

एक व्यक्ति ने शादी के सोलह साल बाद उसके पति ने घर से निकाल दिया। पति के मुताबिक पत्नी पूरे समय वाट्सएप पर चैटिंग करती रहती थी। यह तो हुआ एक मामला एक दूसरे मामला में डेढ़ साल पुरानी शादी के बाद एक महिला ने अपने पति से तलाक मांग लिया है। भोपाल के महिला थाने में बीते एक महीने में चार मामले सामने आए हैं। इनमें दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है।

अगले पन्ने पर, व्हाट्‍सएप के जरिए महिलाओं से अवैध संबंध...


महिला का आरोप था कि पति ने व्हाट्‍सएप से कई महिलाओं से अवैध संबंध बना लिए हैं। पहले मामले में दो बच्चों की मां ने महिला आयोग में शिकायत की है कि जुलाई में उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इससे पहले पिछले करीब डेढ़ साल से वह उसके साथ इस बात पर मारपीट करता आया था कि वह मोबाइल पर चैटिंग क्यों करती है। उसका पति सरकारी विभाग में अकाउंटेंट हैं।

महिला के मुताबिक अनुसार रामेश्वर ने उससे मोबाइल छीन लिया और उसके घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। महिला के पति का कहना है कि उसे पत्नी का दूसरे पुरुषों से चैटिंग करना पसंद नहीं है। महिला थाने में दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

अगले पन्ने पर, व्हाट्‍सएप से अश्लील मैसेज


दूसरे मामले में एक अन्य महिला थाने में शिकायत की है कि एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर उसका पति पूरे समय व्हाट्‍सएप पर बिजी रहता है। वह लड़कियों से अश्लील मैसेज का आदान-प्रदान करता है और वॉट्सएप पर उसकी एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो भी है, इसलिए उसे पति से तलाक चाहिए।

महिला पहले नौकरी करती थीं। बाद में उसने घर की जिम्मेदारी संभाल ली। उसके पति का कहना है कि पत्नी का शक बेबुनियाद है और वे तलाक नहीं चाहते हैं। इस मामले में महिला थाना अब दोनों की मनोवैज्ञानिक और काउंसलर से कांउसलिंग हो रही है। (एजेंसियां)