• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By अरविन्द शुक्ला

लखनऊ की घटना ने 'निर्भया कांड' को भी पीछे छोड़ा

लखनऊ की घटना ने ''निर्भया कांड'' को भी पीछे छोड़ा -
लखनऊ में हुई 22 के गैंगरेप के बाद विभत्स हत्या ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। इस जघन्य हत्या ने दिल्ली के 'निर्भया कांड' को भी पीछे छोड़ दिया है। अखिलेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था इस बात का प्रतीक है कि शासन का प्रशासन पर कोई जोर नहीं है पूर्ण रूप से गुंडाराज कायम है। यह आरोप भाजपा की तरफ से लगाए गए हैं।

WD


लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत बलसिंहखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगभग 22 वर्ष की युवती नग्न अवस्था में पाई गई, जिसकी बलात्कार कर जघन्य हत्या की गई है। हत्या के बाद इस महिला को निर्वस्त्र अवस्था में ही एक स्कूल में फेंक दिया था।

सबसे पहले यह शव चौकीदार अनोखेलाल ने देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में थी और स्कूल में जगह-जगह खून पड़ा हुआ था।

पुलिस को स्कूल की कच्ची जमीन पर पैरों के अलग-अलग निशान मिले और कई जगह पान मसाला खाकर थूकने के भी धब्बे थे। इससे लगता है कि महिला के साथ संभवत: कई लोगों ने बलात्कार किया होगा। पुलिस को घटनास्थल से युवती के पायल के घुंघरू भी मौके पर मिले थे।

युवती का शव ऐसे स्थान से बरामद हुआ था, जिसके निकट ही जबरौली गांव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन गुरुवार को ही आए थे। क्लिंटन की यात्रा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे इसके बावजूद यह घटना हो गई, जिसने दिल्ली के 'निर्भया कांड' को भी पीछे छोड़ दिया।

भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अन्दर इसकी जांच करके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो उसके कार्यकर्ता प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, बड़ी ही शर्म की बात है कि आए दिन ऐसी घटनाएं बड़े-बड़े शहरों में हो रही हैं।