शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: पलवल , गुरुवार, 30 मई 2013 (15:04 IST)

बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित निकाला

बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित निकाला -
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के गांव अमरपुर बलई में खुले बोरवेल में गिरी एक 4 साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है। प्रशासन ने सेना की मदद से गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे समानांतर खुदाई करके लड़की को निकाल लिया।

बुधवार शाम यह बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल की गहराई करीब 25 फीट थी।

जानकारी के अनुसार लड़की नाम बिपाशा है। वह अपनी मां सीमा के साथ अपने मामा के यहां आई हुई थी। वहां पर खेलते हुए खुले बोरवेल में गिर गई। बोरवेल पंचायत द्वारा खुदवाया गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

पलवल के उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि लड़की सुरक्षित है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जवाबदेही तय की जाएगी तथा पहचान होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि लड़की को बोरवेल से निकालने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सा अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की का स्वास्थ्य सामान्य है।

लड़की को बोरवेल से निकालने में प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया था। प्रशासन ने सेना की मदद भी बुला ली थी। बोरवेल में ऑक्सीजन देना तत्काल शुरू कर दिया था।

मौके पर जिला उपायुक्त अतुल कुमार और एसडीएम मनीषा शर्मा राहत कार्य पर नजर रखे हुए थे। (भाषा)