शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (12:40 IST)

बारातियों से भरी बस में आग लगी, 5 की मौत

बारातियों से भरी बस में आग लगी, 5 की मौत -
FILE
भिंड (मप्र)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को बारातियों से भरी एक बस में आग लग जाने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा अटर-पोरसा रोड पर हुआ।

उपनिरीक्षक (चम्बल क्षेत्र) डीके आर्य ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि बारातियों से भरी बस में आग लग जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस पूरी तरह से जल गई।

यह बस बरोआ गांव से अरजारिया जा रही थी। ये लोग उदय सिंह गुर्जर नामक व्यक्ति की बारात में जा रहे थे। (भाषा)