शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. पिस्तौल के बल पर लूटे 14 लाख
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 सितम्बर 2014 (17:03 IST)

पिस्तौल के बल पर लूटे 14 लाख

पिस्तौल के बल पर लूटे 14 लाख - पिस्तौल के बल पर लूटे 14 लाख
जींद (हरियाणा)। जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई अनाज मंडी के निकट सोमवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर फिलिंग स्टेशन मैनेजर से लगभग साढ़े 14 लाख रुपए की नकदी लूट ली।
 
जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नई अनाज मंडी के निकट मलिक फिलिंग स्टेशन का मैनेजर प्रवेश कुमार सोमवार सुबह 14 लाख रुपए की नगदी लेकर रोहतक रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में जमा करवाने के लिए जा रहा था। तभी यह घटना हुई।
 
घटना की सूचना पाकर एसपी अनिल कुमार धवन, डीएसपी वीरेंद्र दलाल, शहर थाना प्रभारी साधूराम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन लुटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
 
पुलिस ने मैनेजर प्रवेश की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (भाषा)