• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

जिम ट्रेनर ने किया महिला से बलात्कार

जिम ट्रेनर ने किया महिला से बलात्कार -
FILE
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने जिम प्रशिक्षक तरूण पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि सरोजनी नगर थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले के बाद तरूण को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह कुछ महीने पहले एनडीएमसी के सरोजनी नगर स्थित एक जिम से जुड़ी। कुछ सप्ताह पहले वह तरूण के संपर्क में आई जिसने उसे प्रशिक्षण दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले तरूण ने उसे पेय के साथ मादक पदार्थ दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने बलात्कार किया। (भाषा)