• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: जम्मू , शनिवार, 26 जुलाई 2014 (11:43 IST)

जम्मू से 628 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

जम्मू से 628 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना -
FILE
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर यात्री निवास से शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा में अमरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शनिवार को कुल 628 तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए। इनमें 391 पुरुष, 179 महिलाएं, 11 बच्चे और 47 साधु शामिल थे। ये लोग 18 वाहनों के काफिले में रवाना हुए।

आधार शिविर से पहली बस सुबह 4.05 बजे तथा अंतिम बस 4.15 बजे रवाना हुई। (वार्ता)