शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Updated :मुजफ्फरनगर , शनिवार, 30 अगस्त 2014 (20:35 IST)

छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी लड़की

छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी लड़की -
FILE
मुजफ्फरनगर। दिल्ली की रहने वाली 25 साल की एक लड़की कथित तौर पर ट्रेन से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।

चलती ट्रेन में 2 लड़के, लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और उसका बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। उत्पीड़न से बचने के लिए लड़की चलती ट्रेन से कूद गई थी।

राजकीय रेल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जब लड़की अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से अपने 2 भाइयों के साथ दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रही थी तभी शामली स्टेशन के पास यह घटना हुई।

पीड़िता के भाई विकास और अंकित ने बताया कि अज्ञात युवकों ने जब उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया, तब वह ट्रेन से कूद गई थी। लड़के उनका बैग भी छीनकर फरार हो गए।

घायल लड़की को शामली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जिसके बाद गंभीर अवस्था में लड़की को दिल्ली के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)