शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: हैदराबाद , शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014 (00:12 IST)

आंध्र में 70 किलो सोना बरामद

आंध्र में 70 किलो सोना बरामद -
FILE
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 103 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेहिसाबी राशि और 70 किलोग्राम सोना तथा 300 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल के अनुसार पूरे देश में 265 करोड़ रुपए बरामद किए गए। सिर्फ आंधप्रदेश में ही 103.39 करोड़ रुपए बरामद किए गए।

इसके अलावा आंध्रप्रदेश में 3,76,830 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। चुनाव आयोग ने पहले ही आंध्रप्रदेश को व्यय..संवेदनशील के रूप में पहचान की है। (भाषा)