शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD

रांची और नागपुर में नरेन्द्र मोदी की रैली...

रांची और नागपुर में नरेन्द्र मोदी की रैली... -
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रांची में पावर ग्रिड, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी और दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अनेक केन्द्रीय परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। रांची में मोदी का भाषण...
PIB


प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में कहा कि...

* आपके आशीर्वाद से हम पूरे देश से इस बीमारी को हटाने में सफल होंगे।
* जनता का सहयोग मिलेगा तो भ्रष्टाचार की बीमारी हटाना मुश्किल नहीं है।
* भ्रष्टाचार ने हमारे देश को तबाह करके रख दिया है। कुछ लोगों के जीवन में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है।
* इस बीमारी को इस देश से निकालना है और इसे निकाला भी जा सकता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलेने से कई लोगों को परेशानी होती है।
* रोजगार की नई संभावनाएं तलाशनी होंगी।
* कृषि आधारित उद्योग शुरू करने होंगे।
* बिजली बचाकर देशभक्ति का परिचय दें। इससे परिवार और देश दोनों को लाभ होगा।
* परिवार के लोग मिलकर तय करें कि हर माह बिजली का खर्च कम करेंगे।
* शिक्षक बच्चों को घर में बिजली बचाने की शिक्षा दें।
* हम बिजली के आदी हो गए हैं, इससे पूर्णिमा के चांद को भी भूल गए हैं।
* हम एक ही मंत्र लेकर चलेंगे और वह है विकास का मंत्र और विकास के लिए बिजली जरूरी।

* आपकी सरकार आपकी हथेली पर हो...
* गांवों के जीवन में बदलाव लाना है।
* मोबाइल के जरिए आपकी सरकार आपकी हथेली में होनी चाहिए। यह काम मुश्किल जरूर है मगर संभव है।
* खेतों तक पानी भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि किसान को पानी मिल जाए तो वह मिट्‍टी से सोना पैदा कर सकता है।
* आने वाले समय में 24 घंटे बिजली दिलाने पर जोर रहेगा।
* देश में सोलर एनर्जी का जाल बिछाने की योजना है।
* शहर के कूड़े से भी बिजली बनाएंगे।

* बिजली से ही पानी की समस्या दूर होगी।
* विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को नहीं भूल सकता।
* किसानों के लिए नई योजना शुरू की।
* जन धन योजना से किसानों को लाभ होगा।

* विकास के लिए बिजली जरूरी है।
* सात घोड़ों से ऊजा का रथ चल सकता है।
* मोदी के कार्यक्रम में नहीं मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्हाण।

अगले पन्ने पर जारी...

* झारखंड महत्वपूर्ण उम्र के दौर में प्रवेश कर रहा है। अभी झारखंड की उम्र 13-14 साल है, लेकिन यह राज्य 18 साल की उम्र में कैसा हो, यह सोचने का समय राज्य की जनता के पास आया है।
* मोबाइल पर पूरी सरकार लाई जा सकती है।
* खनिज संपदा में राज्यों की रॉयल्टी बढ़ाई।
* अब हमारी माताओं को गैस सिलेंडर के इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे नल में पानी आता है, वैसे ही हम घर घर गैस भी पहुंचाना चाहते हैं। पूरब के शहरों में भी गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
* गोरखपुर, बनारस, पटना आदि शहरों में पाइप लाइन के जरिए गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
* सरकार दिल्ली और रांची में नहीं बल्कि आम आदमी की हथेली पर होना चाहिए और यह डिजिटल इंडिया के जरिए ही संभव है।
* इस दिशा में भारत बहुत पीछे है मगर कहीं से तो शुरुआत करना ही होगी।
* झारखंड की धरती से ‍डिजिटल इंडिया प्रकल्प की शुरुआत हुई है।
* झारखंड में आईआईआईटी का काम जल्द शुरू होगा।
* सरकार इतनी तेजी से इसलिए काम कर पा रही है क्योंकि देश की जनता ने सरकार को पूरा।
* बहुमत दिया है। यदि ऐसा नहीं होता तो शायद मैं भी ऐसे कदम नहीं उठाता।
* अगर हम देश को विकास के मार्ग पर ले जाना चाहते हैं तो भारत माता को कोई भी हिस्सा दुर्बल नहीं होना चाहिए।
* दिल्ली की सरकार का सपना है कि पूर्व हो पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सभी जगह संतुलित विकास होना चाहिए।
* यहां पैदा होने वाली जब राष्ट्र के दूसरे हिस्सों में पहुंचेगी तो झारखंड की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
* राज्यों की उपेक्षा कर कभी भी भारत को आगे नहीं बढ़ा सकते।
* भारत सरकार सभी राज्यों के विकास में मददगार बनना चाहती है। साथ चलना चाहती है।
* हमारा विश्वास है कि सबको मिलकर देश को आगे बढ़ाना है।
* हमें झारखंड की वर्तमान स्थिति को मिल जुलकर बदलना है।
* झारखंड को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाना है।
* अटलजी ने कर्णपुर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट का उद्‍घाटन किया था, मगर यह आज भी वैसे का वैसा पड़ा है।
* वाजपेयी जी ने जो काम छोड़ा था, उसे पूरा करना मेरे ही भाग्य में लिखा हुआ है।
* 15000 करोड़ की लागत से यह बिजली कारखाना बनेगा। इससे न सिर्फ झारखंड का अंधेरे हटेगा बल्कि देश के अन्य हिस्सों का अंधेरा भी हटेगा।
* आपके प्यार को मैं विकास के माध्यम से ब्याज समेत लौटाना चाहता हूं।
* झारखंड में हिन्दुस्तान का सबसे समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाने की क्षमता है।
* झारखंड में अपार प्राकृतिक संपदा है। यह राज्य गुजरात से भी आगे जा सकता है।
* बिरसा मुंडा का राज्य पीछे रहने के लिए पैदा नहीं हुआ है।
* झारखंड पूरे देश का भाग्य बदलने की भूमिका निभा सकता है।
* झारखंड से जो प्यार, समर्थन और शक्ति मिली है, मैं उसके लिए यहां लोगों का अभिनंदन करता हूं। आभार व्यक्त करता हूं।

* इससे पहले कैथल में मोदी के दौरे के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा की भी हूटिंग हुई थी।
* पीएम ने किया शांत रहने का वादा।
* लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे।
* मोदी की मौजूदगी में मंच से बोल रहे थे।
* मोदी के सामने झारखंड के मु्‍ख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी हूटिंग।
* तेज बारिश में भीगकर मंच पर पहुंचे मोदी।
* मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में पहुंचे।
* यहां से मोदी नागपुर जाएंगे जहां वह मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।
* यह परियोजना लगभग 1600 करोड़ रुपए में बन कर तैयार हुई है।
* यहां से 392 किलोमीटर लंबी उच्च क्षमता वाली रांची-धर्मजयगढ़-सिपत विद्युत प्रेषण लाइन से पहली बार पूर्वी क्षेत्र को पश्चिमी क्षेत्र से जोड़ा जायेगा।
* प्रधानमंत्री मोदी रांची के धुर्वा इलाके में प्रभात तारा मैदान में ऑनलाइन बेड़ो में बने 765 किलो वोल्ट के पावर ग्रिड के सब स्टेशन को देश को समर्पित करेंगे।
* प्रधानमंत्री बाद में प्रभात तारा मैदान में ही एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
* वह विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
* मोदी लगभग 11 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकाप्टर से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित धुर्वा के प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे।