शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (13:40 IST)

बच्चे पढ़ेंगे लैंगिक जागरूकता का पाठ-स्मृति

बच्चे पढ़ेंगे लैंगिक जागरूकता का पाठ-स्मृति -
FILE
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को संसद में बताया कि स्कूली पाठ्यक्रम में लैंगिक जागरूकता के पाठ को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है।

लोकसभा में एम आर मोहन रेड्डी, श्रीरंग अप्पा बारणे के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार के अनुरूप सरकार ने लैंगिक जागरूकता को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव किया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पेयजल और शौचालय का विषय महत्वपूर्ण है और स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था करना भी प्रधानमंत्री की सोच में है। बजट में भी बालिकाओं के लिए अलग शौचालय के विषय के प्राथमिकता दी गई है।

स्मृति ने कहा कि स्कूलों में शौचालय संबंधी आधारभूत संरचना के विषय को भी राज्यों के संज्ञान में लाया गया है।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि 11 जुलाई 2014 को उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सर्व शिक्षा अभियान एवं शिक्षा के अन्य आयामो एवं चुनौतियों के बारे में लिखा है और सभी चुनौतियों को प्रामाणिक ढंग से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी चुनौतियों के बारे में समय-समय पर चर्चा होती और राज्यों के साथ इसकी समीक्षा की जाती है। (भाषा)