शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD
Last Modified: नई दिल्‍ली , गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (09:46 IST)

खुशखबर! साल में कभी भी लें 12 सिलेंडर

खुशखबर! साल में कभी भी लें 12 सिलेंडर -
FILE
नई दिल्‍ली। नरेन्द्र मोदी सरकार ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक माह में एक सब्सिडी वाला सिलेंडर की बाध्यता को समाप्त करने का फैसला किया है।

मोदी कैबिनेट के फैसले के बाद अब लोग सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर कभी भी ले सकते हैं। यहां तक‍ कि लोग जरूरत पड़ने पर सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर एक साथ भी ले सकते हैं।

गौरतलब हो कि संप्रग सरकार ने 28 फरवरी 2014 को फैसला लिया था कि लोगों को साल भर में 9 की जगह 12 सिलेंडर मिलेंगे।