शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मॉस्को , गुरुवार, 24 अप्रैल 2014 (14:05 IST)

रूस की सोशल साइट के सीईओ ने देश छोड़ा

रूस की सोशल साइट के सीईओ ने देश छोड़ा -
मॉस्को। रूस के प्रमुख सोशल मीडिया नेटवर्क के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पावेल दुरोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चले गए हैं।

रूस का मार्क जुबेर कहलाने वाले दुरोव ने यह कदम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लोगों द्वारा कंपनी के स्वामित्व में तेजी से जगह बनाने के चलते उठाया।

दुरोव की ‘वीकेओन्ताक्ते’ या ‘इन कॉन्टैक्ट’ से धीरे से रवानगी इस बात का बड़ा संकेत है कि रूस में स्वतंत्र मीडिया पर खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

‘वीकेओन्ताक्ते’ से दुरोव के अलग होने मतलब है कि समय के साथ-साथ रूसी वेब में बोलने की आजादी कमजोर पड़ सकती है।

इस सोशल साइट के उपयोगकर्ताओं ने इस सप्ताह मजाक किया कि ‘इन कॉन्टैक्ट’ वेबसाइट के लिए नया नाम ‘इन सेंसरशिप’ होना चाहिए।

पिछले सप्ताह दुरोव ने ऑनलाइन पोस्ट किया जिसे उन्होंने सुरक्षा सेवाओं के दस्तावेज बताया जिनमें ‘वीकेओन्ताक्ते’ पर यूक्रेन से जुड़े 39 समूहों के निजी ब्योरे मांगे गए थे। ‘वीकेओन्ताक्ते’ को ‘वीके’ भी कहा जाता है। (भाषा)