शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लॉस एंजिल्स , शुक्रवार, 1 अगस्त 2014 (23:28 IST)

बराक ओबामा को पसंद है केटी पेरी

बराक ओबामा को पसंद है केटी पेरी -
FILE
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पॉप स्टार केटी पेरी को पसंद करते हैं और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हैं।

ई-ऑनलाइन की खबर के अनुसार बौद्धिक रूप से कमजोर लोगों के लिए दुनिया के सबसे बड़े खेल संगठन स्पेशल ओलंपिक्स के 46वें वषर्गांठ के अवसर पर व्हाइट हाउस में ओबामा ने कहा कि वे उनके पसंदीदा लोगों में से एक हैं। पेरी ने कल संगठन के वषर्गांठ के अवसर पर डिनर सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट हाउस में अपनी कला का प्रदर्शन किया था।

ओबामा ने कहा कि आज आप लोगों के सामने हमारी पसंदीदा लोगों में से एक केटी पेरी प्रदर्शन करनेवाली है। हम उनके आभारी हैं। मैं केट पेरी को पसंद करता हूं। उन्होंने कहा कि केटी एक बेहतरीन कलाकार हैं। मैं अभी-अभी उनकी मां से मिला हूं और मैं समझ गया कि क्यों वे इतनी अच्छी इंसान है। (भाषा)