शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By WD

दुल्हन की 'सहेली', मस्तीभरा काम...

दुल्हन की ''सहेली'', मस्तीभरा काम... -
न्यूयॉर्क की जेन विश्व की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने किराए पर दुल्हन की सहेली के करियर को अपनाया है। जेन अपने सभी मित्रों के विवाह में दुल्हन की सहेली (ब्राइड्‍समेड) बन चुकी हैं। इससे जुड़ी खास बात यह है कि जेन को विवाहों में जाना इतना प्रिय है कि उन्होंने विवाह से जुड़े इस काम को भी अपना करियर बना लिया है।

छब्बीस वर्षीय जेन ग्लैंज अपने काम में इतनी परफेक्ट हो चुकी हैं कि उन्होंने एक नियत राशि के बदले अपनी सेवा को उपलब्ध करा दिया है। एक विवाह में उनकी भूमिका होती है कि वे विवाह के मौके पर भाषणों को लिखने में मदद करती हैं, मेहमानों को नाचने के लिए कहती हैं और जब वधू को टॉयलेट जाना होता है तो वे वधू के गाउन को उठाकर चलती हैं।

उनका कहना है कि उन्हें विवाहों से बहुत प्यार रहा है और मैं हमेशा ही उनका हिस्सा बनना पसंद करती हूं। उनका प्रमुख काम वधू को विवाह के मंच पर ले जाना होता है। वे इसे बहुत प्यारा क्षण और बहुत अच्छी फीलिंग मानती हैं। उन्होंने अपनी सेवा की घोषणा क्रेगलिस्ट पर कर दी है। और अमेरिका में उनकी सेवा के बदले जो राशि प्रस्तावित की गई उससे वे अभिभूत हैं।

इतना ही नहीं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और तुर्की जैसे देशों से भी संदेश मिले हैं। इस वर्ष सितम्बर माह में उन्हें न्यूयॉर्क में दो विवाहों में शामिल होना है जिसके लिए उन्हें सभी तरह के व्यय की राशि दी जाएगी।

लेकिन उन्होंने एक बात यह भी कही है कि वे केवल विवाहों में ही भाग नहीं लेती हैं वरन अपने लिए योग्य वर की भी तलाश कर रही हैं। वे कहती हैं कि उनकी मां ने भी कहा कि इन विवाहों में उन्हें भी उनके योग्य वर मिल सकता है। और इस विचार से वे और भी खुश हैं।