शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

जिराफ ने बाइक को समझा मादा, और...(वीडियो)

जिराफ ने बाइक को समझा मादा, और...(वीडियो) -
PR
दक्षिण अफ्रीका में दो दोस्त एक रोड ट्रिप पर गए हुए थे। उनके पास उनकी एक मोटरसाइकल थी। तब एक लम्बे पैरों वाले जिराफ ने इसे एक संभावित मादा समझ लिया। कामोत्तेजित जिराफ ने इस बीएमडब्ल्यू मशीन के साथ संबं‍ध बनाना चाहा। एक वीडियो में जिराफ की इस हरकत को कैद कर लिया गया जिसमें जिराफ मोटरसाइकल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिराफ जर्मन मोटरसाइकिलों का दीवाना था या नहीं, लेकिन इतना तय है कि उसकी कामुक भावनाओं ने उस पर नियंत्रण पा लिया था। यह वीडियो फुटेज उसी समय लिया गया जब जिराफ ऐसा करने वाला था।

सौभाग्य की बात है कि मोटर चलाने वाला व्यक्ति जिराफ को अपनी ओर आता देखकर एक ओर खिसक गया। बाद में, दोनों मोटरसाइकिल सवार किसी तरह से अपने वाहन को उठाकर भागने में कामयाब हो सके। (वीडियो और फोटो सौजन्य : यूट्‍यूब)