शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

अल्जीरियाई विमान क्रैश, 116 यात्री सवार

अल्जीरियाई विमान क्रैश, 116 यात्री सवार -
अल्जीयर्स। अल्जीरिया का एक विमान गुरुवार को लापता हो गया। अल्जीरिया के उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एयर अलजेरी का एएच 5017 विमान से संपर्क टूट गया है। खलीज टाइम्स के मुताबिक विमान नाइजर नदी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 110 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यह तीसरी बड़ी विमान दुर्घटना है।

अधिकारियों ने कहा कि इस विमान ने बुर्किनोफासो से उड़ान भरी थी और पचास मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया। अल्जीरिया की समाचार एजेंसी का कहना है कि ये विमान राजधानी अल्जीयर्स जा रहा था और इसमें क्रू मेंबर समेत 116 लोग सवार थे। विमान चालक दल के छह सदस्य भी हैं। (वार्ता)