• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: वाराणसी , शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014 (17:43 IST)

आप' का भाजपा पर प्रचार में बाधा का आरोप

आप'' का भाजपा पर प्रचार में बाधा का आरोप -
FILE
वाराणसी। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल सहित उसके शीर्ष नेताओं के प्रचार अभियान में बाधा डाल रही है। उसने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी वाराणसी में गुरुवार की रात राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल सहित उसके नेताओं की गतिविधि को बाधित करने के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है।

गुरुवार रात यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने 'आप' नेताओं को घेर लिया था। केजरीवाल को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया था।

शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारी उन स्थानों पर एकत्र हुए, जहां-जहां केजरीवाल और अन्य 'आप' नेता गए।

इस बीच, भाजपा ने गुरुवार रात की घटना से यह कहकर दूरी बना ली है कि प्रदर्शनकारी स्थानीय लोग हो सकते हैं, जो केजरीवाल के विरोध में हों। (भाषा)